डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री मिश्रा ने माध्यमिक शाला चरगांव का किया निरीक्षण

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने शनिवार को तहसील कार्यालय जनपद पंचायत में जनपद शहपुरा में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली, जहां उन्होंने शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई रखने को कहा है। साथ ही सभी कार्यालयों के शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को स्वयं अपने अधीनस्थ कार्यालय कक्षों का निरीक्षण करने तथा लेखापालों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने सीएमओ शहपुरा को एक सप्ताह के भीतर पूरे नगर की साफ-सफाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं तथा अवारा पशु सड़क पर न घूमें सहित अवारा पशुओं को गौशाला भेजने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को जिले में हर माह लोगों की समस्याओं के निराकरण करने और उन्हें शासन की योजनाओं से लाभांवित करने के लिए कैम्प का आयोजन करने को कहा हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के सभी स्टाॅप डेमों में शटर लगाने, आयुष्मान कार्ड की प्रगति व समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहपुरा राजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी केन्द्र व परिसर को साफ-स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ियों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वय बनाकर बेहतर काम करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मा.शा. चरगांव का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से अध्यापन कार्य कराया। छात्रा कु. काजल झारिया ने कलेक्टर श्री मिश्रा को संस्कृत श्लोक सुनाए। उन्होंने छात्रा की प्रशंसा करते हुए उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने चरगांव में सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page