स्वस्थ्य शरीर से होता है बौद्धिक क्षमता का तेजी से विकास

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के व्यवसाई केंद्र गाडा़सरई में स्थित सावरकर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले दिनों क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि स्वस्थ्य शरीर से बौध्दिक छमता का और ज्यादा विकास होता है, लगातार छात्र छात्राएं सहित सभी व्यक्तियों को खेलकूद व नियमित व्यायाम करना चाहिए। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्यों मनोज पुरी गोस्वामी, मुख्य अतिथि के रूप में मधु श्रीवास्तव, खेल प्रभारी लामू दास पड़वार सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद हुए। संस्था आचार्या मधु श्रीवास्तव ने कहा की खेलकूद प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं, खेलों से ही जीवन में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अच्छी पढ़ाई के साथ ही लगन के साथ खेलकूद से जुड़े आयोजनों में भाग लेने का आवाहन किया, उन्होंने कहा कि खेलों में भी भविष्य की तमाम संभावनाएं हैं। खेल प्रभारी लामू दास पड़़वार ने कहा कि सभी खेलों में समय एवं नियमों का अति महत्व है, छात्र छात्राएं ऐसी ही आगे शानदार प्रतिभागी बनकर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।



