जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई बिरसा मुंडा की जन्मजयंती

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों 15 नवंबर दिन मंगलवार को प्रदेश भर में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया गया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के जनपद पंचायत करंजिया मुख्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित की गई थी, जहां सजातिय लोगों ने उत्साह पूर्वक बिरसा मुंडा की जन्मजयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में शामिल होने जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां मौजूद लोगों के द्वारा गर्मजोशी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्री परस्ते ने आदिवासी समुदाय के इतिहास पर प्रकाश डाला। आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आसपास गांवों से सजातिय लोग पहुंचे थे, जनजातीय गौरव दिवस को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा था।



