भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर,मध्यप्रदेश आदिवासी संगठन द्वारा निकाली बाईक रैली

आदिवासी संगठन द्वारा उड़ना करहैया में किया भंडारे का आयोजन
पाटन नप्र/जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश आदिवासी संगठन पाटन के तत्वाधान में दिनांक 15 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक हाईस्कूल प्रांगण रानी दुर्गावती शहीद स्मारक पर जल, जंगल, जमीन के स्वामित्व बचाने वाले क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा उनके फोटो, छायाचित्रों पर फूल मालाएं व तिलक वंदन कर उनको नमन कर जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम समापन के दौरान हाईस्कूल प्रांगण पाटन से बाइक एवं वाहनों के द्वारा ग्राम उड़ना करहैया में पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा के कार्यक्रम में शामिल होकर क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश सिंह कुलस्ते, प्रकाश सिंह करपेती, रामश्याम ताराम, जगदीश इरप्चा, नरेश सिंह, राहुल सिंह, राजकरण धुर्वे, सुशील सिंह, भगवानदास, इंदु पंद्रु, राजकुमार, मोहित, अंकित, सुनील सिंह, करन सिंह, अमर सिंह, सतीश सिंह, चरन सिंह, अर्जुन सिंह, लाल सिंह, सुकरत सिंह, महेश सिंह, अमर सहसन, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह, रामसिंह, बाबा गेंदालाल, सतेंद्र, गुड्डू, दादाजी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों जन उपस्थित रहे।



