किसान क्रेडिट कार्ड बनाने 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अग्रणी जिला प्रबंधक मोहन चौहान ने बताया कि डिंडौरी जिले के ऐसे पात्र किसान जिनका अभी तक किसी भी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी नही बना है, ऐसे किसानों के लिए 18 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक विशेष किसान क्रेडिट कार्ड बनाने अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में भी 18 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक विशेष अभियान का आयोजन समस्त बैंकों द्वारा प्रति शुक्रवार बैंक एवं ग्रामवार किया जाएगा। केसीसी अभियान के तहत पात्र किसानों को फसल ऋण, पशुपालन ऋण एवं मत्स्यपालन हेतु केसीसी से लाभांवित किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारीयों ने जिले भर के समस्त किसानों से कैंपों में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की मांग की गई है, ताकि किसान बैंकों से ऋण लेकर अच्छी फसलों की पैदावार कर सके।



