गरीब परिवारों को यथावत गेहूं- चावल का वितरण कराने युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में लगभग 6 महीने से सर्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गेहूं का वितरण नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि गरीब परिवारों को निर्धारित मात्रा के अनुसार केवल चावल ही दिया जा रहा है, लोगों की खानपान बिगड़ने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। शासन-प्रशासन से मांग के बावजूद कई महीने से उचित मूल्य की दुकान से गरीब परिवारों को निर्धारित मात्रा में केवल चावल ही दिया जा रहा है। बताया गया कि मामले को लेकर युवा कांग्रेस शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गेहूं वितरण कराने की मांग करेंगी। मामले को लेकर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ओमकार सिंह मरकाम के निर्देशन में जिले भर के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर विगत महिनों से गेहूं ना मिलने सहित बिजली बिल एवं महंगाई के विरोध में ब्लॉक युवा कांग्रेस तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष दीपचंद पुषाम महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोषी साहू, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमाशंकर सिंगराम, महिला कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष वृंदा परस्ते, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गड़ासराई के अध्यक्ष रमाकांत साहू, लोकेश पटेरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बजाग, मोहम्मद जावेद इकबाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डिंडोरी, अयोध्या सिंह बिसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करंजिया, संतोष मरकाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समनापुर, सुमंत्री बाई आयाम महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



