जिला राजपूत करणी सेना की कार्यकारणी घोषित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में लम्बे समय से इंतजार के बाद आखिरकार पिछले दिनों गुरुवार को राजपूत करणी सेना की कार्यकारणी घोषित कर दी गई। संगठन का विस्तार करते हुए करणी सेना जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह राजपूत ने जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मानसिंह परमार तथा जिला संयोजक भुनेश्वर सिंह राजपूत को बनाया है। इसी तरह मीडिया प्रभारी संतोष सिंह पाराशर तथा सह मीडिया प्रभारी नंदकिशोर उचेहरा को बनाया गया है। आयोजित बैठक में कोषा अध्यक्ष दयाराम राजपूत व सह कोषा अध्यक्ष मंगल सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है। जिला संगठन मंत्री दुर्गेश बिलागर एवं जिला महासचिव प्रकाश सिंह राजपूत को बनाया गया है। इसी तरह संगठन विस्तार करते हुए जिला सचिव ओमसिंह बिलागर व जिला प्रवक्ता डिगम्बर सिंह ठाकुर को जिला विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है। जिले में चार उपाध्यक्षों में रमेश सिंह राजपूत, सुखसेन सिंह ठाकुर, गणेश सिंह मौहारी, राकेशसिंह राजपूत को बनाया गया है। जिला मंत्री गुलाब सिंह राजपूत, हरिसिंह राजपूत, ठाकुर सिंह गौतम, मोहन सिंह बिलागर को जिला मंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठ लोगों सहित सजातीय लोगों ने सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में रहकर कार्य करने को कहा गया है।



