जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पमरे ने टिकिट चेकिंग से 95 करोड़ से अधिक अर्जित किया राजस्व

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों के परिणामस्वरूप जबलपुर भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों पर चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से अक्टूबर तक कुल 13 लाख 41 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 95 करोड़ 46 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया, जो कि पिछले वर्ष अर्जित आय 80 करोड़ 33 लाख रुपए की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यालय सीसीएम स्कॉड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने पमरे से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगभग 26 हजार प्रकरण से रेलवे ने 02 करोड़ 04 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।
जबलपुर मण्डल ने लगभग 05 लाख 13 हजार प्रकरण से रेलवे ने 40 करोड़ 19 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। इसी कडी मे भोपाल मण्डल ने भी लगभग 05 लाख 11हजार प्रकरण से रेलवे ने 33 करोड़ 82 लाख एवं कोटा मण्डल* 02 लाख 91 हजार प्रकरण से रेलवे ने 19 करोड़ 41 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page