जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लिपिकों का कार्य कर रहे अन्य केडर के कर्मचारी

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश एवं जिले में 54 विभागों के कार्यालय हैँ इनके लगभग सभी शासकीय कार्यालयों में कम से कम सहायक वर्ग 1,2,3 की पद स्थापना की जानी चाहिए। वर्तमान समय में बहुत से कार्यालयों में एक या दो ही लिपिक कार्यरत हैँ और तो और अधिकांश विभागों में पद रिक्त पड़े हैँ जिन्हे भरा नहीं जा रहा है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार लिपिकों के अभाव में कार्यालयीन कार्य अन्य केडर के कर्मचारियों से कराये जा रहे हैँ जिससे अनियमितता एवं त्रुटि की सम्भावना बढ़ जाती है। विशेषकर वित्तीय मामलों में त्रुटियां होने से कर्मचारियों क़ो इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
लिपिकों के अभाव से स्थापना, लेखा, सेवा पुस्तिका सत्यापन, एरियस भुगतान, क्रमोन्नति इत्यादि कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैँ।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,कमलेश दुबे, महेश मेहरा,आकाश भील,अफ़रोज़ खान,विष्णु झारिया,जी टी झारिया,अरविन्द दीक्षित,भोगीराम चौकसे, गंगाराम साहू, क्रिस्टोफर नरोन्हा,आसाराम झारिया,विश्वनाथ सिंह, नितिन तिवारी,भास्कर गुप्ता, दिनेश गौड़, राकेश श्रीवास, दुर्गेश खातरकर, आदेश विश्वकर्मा,चंद्रभान साहू, धर्मेंद्र परिहार, विशाल सिंह,अजब सिंह, इमरत सेन, सुधीर अवधिया, राशिद अली,,रेनू बुनकर,अर्चना भट्ट, गीता कोल,राजेश्वरी दुबे,अनुपमा तिवारी, रजनी गुप्ता,नीलम,ममता मिश्रा, जागृति मालवीय, रौशनी महोबिया, दीपशिखा श्रीवास,नीतू श्रीवास्तव,अंजलि,नीतू जैन, प्रभा यादव, सुषमा श्रीवास्तव,चंद्रकली, सरिता सहाय, दुर्गा पटेल, सावित्री कश्यप, कामिनी पुणेकर, माधुरी शर्मा, गरिमा विश्वकर्मा, अनीता उइके, करिश्मा राजदान, सविता समुंद्रे, कीर्ति आर्मो, माया मजूमदार, शिखा सोनेवाल, अरुणा अग्रवाल,रामकली पुरते, सरोज कोल,भारती बसेड़िया,सतीश दुबे,आशीष कोरी, पंकज हल्दकार, देवेंद्र राजपूत,,ऋषि पाठक, डेलन सिंह,मोदित रजक, जीतेन्द्र रजक, ब्रजेश कुमार, ब्रजेन्द्र सिंह आदि ने शासन प्रशासन से कहा कि लिपिकों के रिक्त पदों पर अतिशेष लिपिकों क़ो समायोजित किया जावे या नियुक्ति की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page