डिंडोरी स्थित राठौर धर्मशाला में संपन्न हुई सजातीय लोगों की बैठक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के नर्मदा तट स्थित राठौर धर्मशाला में रविवार को सजातीय लोगों की बैठक संपन्न हुई। बताया गया कि बैठक में मौजूद सजातीय लोगों के द्वारा समाजिक व राजनीति विषयों को लेकर चर्चा किया गया, जहां बड़ी संख्या में जिले भर के सजातीय लोग बैठक में मौजूद रहे। गौरतलब है कि राठौर समाज लम्बे समय से सजातीय लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है, बावजूद अभी तक राठौर समाज की मांगों को भाजपा नेतृत्व हमेशा अनदेखा कर चूका है। चर्चा के दौरान सजातीय लोगों ने बताया कि अगर इस बार भाजपा प्रदेश नेतृत्व उनकी मांगों को अनदेखा कर देती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में राठौर समाज चुनावों का बहिष्कार करेगी। जानकारी अनुसार सजातीय लोग डिंडोरी जनपद के मड़ियारास गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता कृष्णा सिंह परमार को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है। श्री परमार समाजिक क्षेत्रों में रहकर लम्बे समय से जनहित के कार्य कर रहे हैं, लम्बे समय से जिला भाजपा राजनीति में भी सक्रिय हैं।



