जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर में स्वर्ण जयंती वर्ष पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं मातृ सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय गलगला जबलपुर के संस्थापक स्व.सुभाष बैनर्जी की स्मृति में विद्यालय में मातृ सम्मेलन एवम स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शारदा बाल कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष आशीष बैनर्जी एवम सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र एवम भा जा पा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने पूज्य संस्थापक स्व.श्री सुभाष जी बैनर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग और समर्पण भाव को याद किया साथ ही पुष्पांजली भी अर्पित की
कार्यक्रम में भैया बहनों एवम मातृ शक्ति द्वारा गीत, कविताएं एवम भजन की प्रस्तुति दी गई। भैया बहिनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी भैया बहनों एवम उपस्थित मातृ शक्ति को प्रसाद वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन अर्पणा दुबे प्राचार्य एवम कार्यक्रम का संचालन इच्छा लाल त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या मीता दास,सुषमा श्रीवास्तव,शारदा ठाकुर,सुषमा नामदेव,आरती राजपूत, अनन्या एवम अनीता जोशी आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page