जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हितकारिणी विद्या परिषद् अंतर विद्यालय और महाविद्यालय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बैडमिंटन पुरूष वर्ग में हितकारिणी इंजीनियरिंग और महिला वर्ग में डेंटल कॉलेज बना विजेता

जबलपुर दर्पण। हितकारिणी सभा और विद्या परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अंतर विद्यालयीन और महाविद्यालयीन वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रानीताल स्थित बैडमिंटन हॉल में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी आशीष पांडे थे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज के फायनल मैच में विद्यालय स्तर पर बालक वर्ग में हितकारिणी उ.मा.शाला देवताल ने एचसीए गोविंदगंज को 11-8, 11-6 से पराजित किया, जबकि बालिका वर्ग में एचसीए गोविंदगंज ने 12-5, 11-9 से हितकारिणी कन्या शाला बीटी तिराहा गढ़ा को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
दूसरी ओर महाविद्यालय स्तर पर हुए बैडमिंटन फायनल मैच के महिला वर्ग में हितकारिणी डेंटल कॉलेज ने हितकारिणी नर्सिंग कॉलेज को 11-8, 12-8 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पुरूष वर्ग में हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज ने हितकारिणी आर्किटेक्चर कॉलेज को 11-6, 11-9 से पराजित कर विजेता बना। निर्णायक की भूमिका संजय पांडेय, समीप लखेरा, ब्रजेश मिश्रा, श्रेष्ठ जैन ने निभायी।
इस दौरान हितकारिणी सभा विद्या परिषद के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार हूंका, उपाध्यक्ष इंद्रपाल जैन, सचिव शिवदत्त मिश्रा, दीपक सिंह राठौर, क्रीड़ा अधिकारी संजय सिंह राठौर, दिनेश सिंह ठाकुर, सी.एस. खंपरिया, संयोजक नरेश तिवारी, सुनील दुबे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page