मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 08 दिसम्बर तक चलेगा अभियान

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का उपयोग करना आवश्यक है, इसलिए सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने मतदाता सूची में सभी युवाओं पड़ोसी, परिचित व सभी व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के द्वारा 01 जनवरी 2023 के मान से फोटो निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का कार्यक्रम घोषित किया गया है, उन्होंने सभी युवाओं को जिनका जन्मवर्ष 2004 का हो, या जिसकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अपने दस्तावेज आधार कार्ड की छायाप्रति, अंकसूची या जन्मतिथि प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो लेकर निकटतम मतदान केन्द्र पर 08 दिसम्बर तक बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा लें। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जिले के सभी मतदाता एवं नागरिक मतदाता सूची में नाम जोडने व त्रुटि सुधार करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के द्वारा 22 नवंबर को प्रातः 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष डिंडौरी में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अध्यक्ष/सचिवों की उपस्थिति में निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की बैठक आयोजित की गई है, उन्होंने आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।



