डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पेसा अधिनियम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर विकास मिश्रा ने पेसा अधिनियम का हाट-बाजारों, उचित मूल्य की दुकानों और सार्वजनिक स्थानों में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पेसा अधिनियम को गंभीरता से पढें और इस अधिनियम के तहत कार्य करें, जिससे जिले में पेसा अधिनियम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो सके। कलेक्टर श्री मिश्रा रविवार को तहसील कार्यालय बजाग में आयोजित बैठक में पेसा अधिनियम के संबंध में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार बजाग गोविंदराम सलामे, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रदीप बघेल, थाना प्रभारी गिरवर सिंह उईके सहित जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि पेसा अधिनियम के माध्यम से जनजातियों को सशक्त और समर्थ बनाने का कार्य किया जाएगा, इस अधिनियम के तहत जनजातियों को जल, जंगल और जमीन के अधिकार प्रदान किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पेसा अधिनियम का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर ग्राम सभा स्तर तक लोगों को जानकारी दें, अधिनियम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों को पेसा अधिनियम पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेसा अधिनियम के संबंध में गांव-गांव मुनादी, फ्लैक्स, बैनर, रैली एवं रंगोली के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत बजाग के निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए, उन्होंने सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यां का निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनपद बजाग के सभी नागरिकों के लिए आयुष्यमान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड बनने से पीड़ित व्यक्ति पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क ईलाज करा सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन नियमित रूप से वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को खेलने के लिए खिलौने अनिवार्य रूप से रखे जाएं, आंगनबाड़ी केन्द्रों को जनपद स्तरीय अधिकारी गोद लें। आंगनबाड़ी केन्द्रों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें, जिससे आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थितियों में सुधार हो सके। उन्होंने इसी प्रकार से छात्रावास एवं आश्रम-शालाओं का भी निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत बजाग में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संचालित कार्यांं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल समस्याओं का सामना न करना पड़े। कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि कक्षाओं का पाठ्यक्रम समय-सीमा में पूरा होना चाहिए, जिससे जिससे वार्षिक परीक्षा फल बेहतर आ सके। कलेक्टर विकास मिश्रा ने उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न उपभोक्ताओं, स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से हितग्राहियों को लाभांवित करने को कहा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतों में चस्पा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने तथा हितग्राहियों के नाम ग्राम पंचायत की सूचना पटल में लिखने के निर्देश दिए, जिससे हितग्राही सूची में अपना स्थान व नाम देख सकें। कलेक्टर ने पेसा अधिनियम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए, जिससे जनजाति वर्ग को इस अधिनियम का पूर्ण रूप से लाभ मिलेगा, उन्होंने कहा कि ग्राम सभा गांव के विकास के लिए इस अधिनियम के तहत कार्य करेगी, इस अधिनियम में ग्रामसभा को पूर्ण अधिकार दिये गए हैं। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पेसा अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page