डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा के ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि विधानसभा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्वेवेदी के मार्गदर्शन व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत सहित मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के सहयोग से ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि विधानसभा का एक दिवशीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शाहपुरा के मंगल भवन में सम्पन्न हुआ। बताया जा रहा प्रशिक्षण वर्ग में मंडल मेहंदवानी, अमरपुर, शाहपुर, शहपुरा के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच सहित पंच सामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र में केंद्रीय राज्य मंत्री फंग्गन सिंह कुलस्ते व ज्योति प्रकाश धुर्वे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में उद्घाटन सत्र को केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान के बारे में बताया। गौरतलब है कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों में आयोजित होगा, जहां पहले सत्र को बिजेंद्र कोकड़िया ने संबोधित किया। इसी तरह दूसरे सत्र को अमन शर्मा ने संबोधित किया इसमें रामनायन धुर्वे ने अध्यक्षता किया, जिससे सोशल मीडिया का महत्व बताया गया।तीसरे सत्र को दीपंकर बनर्जी ने संबोधित किया, इसकी अध्यक्षता प्रीतम मरावी ने की, जहां हम भजापा में क्यो व इतिहास के विषय मे चर्चा की गई। इसी तरह चौथे सत्र में डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने संबोधित, इसमें अध्यक्षता सरोज परस्ते ने की जहां समग्र ग्रामीण विकाश की परिकल्पना भागीदारी एवं समन्वय करना रहा। प्रशिक्षण वर्ग में पंकज तेकाम प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ज्योति प्रकाश धुर्वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी, कमल अग्रवाल, बसंत गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरपुर कृष्ण कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मेहंदवानी वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष शाहपुर सुसील राय, मंडल अध्यक्ष शहपुरा घनश्याम कछवाहा, विष्णु अवधिया, प्रियंका आर्मो जनपद उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष शालनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश साहू, हरीश जित्तू राय, रामकिशोरी ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष डिण्डोरी, बद्री साहू, दुर्गेश साहू, अजमेर सिंह तेकाम, सुरेन्द्र साहू, सोनेलाल परस्ते मंडल महामंत्री, सौरभ गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, आशीष कुमार गौतम मंडल मीडिया प्रभारी सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page