डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हड़ताल पर बैठे आदिवासीयों पर एफआईआर, निराकरण के लिए कलेक्टर से मिले ग्रामीण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद अंतर्गत कारोपानी गांव के बैगान टोला के आदिवासी ग्रामीण लामबंद होकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुलिस के एफआईआर का विरोध करते हुए जिला कलेक्टर से मुलाकात करते हुए निराकरण करने की मांग की गई। बताया गया कि कुछ महीने पहले ही बैगन टोला के आदिवासियों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क पर चक्का जाम किया था, जहां दर्जनों की संख्या में स्थानीय युवा, पुरुष सहित महिलाएं हड़ताल में शामिल रही। कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासीयों ने आरोप लगाया कि हड़ताल के दौरान पुलिस ने केवल तथाकथित लोगों के ऊपर ही बदले की भावना को रखकर एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को निराकरण की मांग को लेकर बैगान टोला के दर्जनों ग्रामीण जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते से मुलाकात कर कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस पर मनमानी पूर्वक एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि बैगा बाहुल्य क्षेत्र बैगान टोला में पानी की समस्या का समाधान लम्बे समय बाद भी ना होने के कारण संविधानिक अधिकारों के तहत उन्होंने हड़ताल की है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने तत्काल जिम्मेदारों को फोन लगाकर जानकारी पूछ्ते हुए जल्द से जल्द निराकरण करवाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page