उपखंड केंद्र चांदरानी में आयोजित होगा, आरएसएस का शीत शिविर

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी में आगामी 10 दिसंबर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शीत शिविर आयोजित होने वाला है। बताया गया कि चांदरानी में आयोजित आर एस एस के शीत शिविर में संगठन के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे, जहां तैयारियों को लेकर संगठन पदाधिकारियों में बैठकें भी की गई है। गौरतलब है कि संगठन में शीत शिविर के दौरान लोगों के बौद्धिक क्षमता के विकास व शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने सहित धर्म संस्कृति की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित करना शिविर का मुख्य उद्देश्य होता है। दस दिसंबर से शुरू हो रहे शीत शिविर में संगठन पदाधिकारियों ने आसपास गांवों से ज्यादा से ज्यादा सक्षम लोगों को पहुंचने की अपील की गई है। जानकारी अनुसार शीत शिविर में पहुंचे संगठन पदाधिकारियों के लिए भोजन व्यवस्था सहित रात्रि विश्राम करने की योजना भी बनाई गई है।



