रामगढ़ सचिव से त्रस्त हैं ग्रामीण, नहीं देते योजनाओं की जानकारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के अमरपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ में सचिव की मनमानी से स्थानीय ग्रामीण त्रस्त हैं। बताया गया कि सचिव शुनील कुमार ठाकुर से जब ग्रामीण शासकीय योजनाओं की जानकारी पूछते है, तब जिम्मेदार सचिव संतोषजनक जवाब न देकर मनमानी कर रहे हैं। आरोप लगाया गया कि ग्राम सभा में लोगों के द्वारा जब शासकीय योजनाओं की जानकारी पूछी, तब सचिव संतोषजनक जवाब ना देकर मनमानी पर आतुर है। शासकीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर न पहुंचाते हुए उल्टा पंचायत सचिव ग्रामीणों को धमकाते हुए कहते हैं कि तुम्हें जो लगे वह कर लो मैं तुम्हें कुछ नहीं बताऊंगा। मनमानी पूर्वक कार्य करते हुए ग्राम पंचायत रामगढ़ सचिव ने खरमेर नदी मै काजबे कम स्टॉप डेम जीर्णोद्धार में मनमानी करते हुए जमकर भ्रष्टाचार करते हुए मनमानी की गई। इसी तरह बिजोरी माल के खरमेर नदी में खानापूर्ति करते हुए बिना निर्माण कार्य के ही फर्जी बिल लगा कर शासकीय राशि का गबन सचिव द्वारा किया गया। स्थानीय लोगों ने पंचायत स्तर में सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सभी तरह के निर्माण कार्यों में घटिया स्तर के नव निर्माण कार्य कराने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, ग्रामीणों ने जांच कराकर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि योजनाओं की सभी जानकारी लोगों तक पहुंच सके।



