ब्रम्हचारी आशुतोष महाराज ने किया पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की अगुवानी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर रामघाट लक्ष्मण मड़वा पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती का ब्रह्मचारी आशुतोष चैतन्य महाराज ने अगवानी करते हुए स्वागत किया हैं। बताया गया कि गीता दिवस के अवसर पर शहीद रानी आवंतीबाई के शहीद स्थल बालपुर मे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उमा भारती ने रानी आवंती बाई समाधी स्थल मे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा था, सामने कोई अपना भी अगर अधर्म के मार्ग पर है, तो उसके विरोध मे खड़ा होना चाहिए। इसके बाद सीधे उमा भारती का काफिला डिंडोरी के लक्ष्मण मंडवा नर्मदा तट पर पहुंची, जहां उमा भारती ने पूजा अर्चना किया तथा कन्याओं और महिलाओं को भेट दिया। गौरतलब हैं कि मिड डे मील की शुरुआत इसी ग्राम कोहका से किया था। इस दौरान उमा भारती ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत अखंड है, भारत को कोई खंडित नहीं कर सकता, भारत की अखंडता, एकता एवं संप्रभुता को जो भी चुनौती देगा वह नष्ट हो जाएगा।मध्य प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर उमा भारती ने भाजपा को पूरा सहयोग देने की बात कही। इस दौरान डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, एसडीएम बलवीर रमण, अति पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय, तहसीलदार बिशन सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी भूपेंद्र पेंन्द्रो, महिला थाना प्रभारी नर्मदा सिंद्राम, यातायात थाना प्रभारी राहुल तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी वह सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।



