डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने छात्रावास अधिक्षिका सरिता मरावी को स्टार ऑफ द मंथ से किया सम्मानित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिक्षिका श्रीमती सरिता मरावी को स्टार ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया है। बताया गया कि अधिक्षिका सरिता मरावी शासकीय बालिका छात्रावास बजाग में पदस्थ है, उनके द्वारा छात्रावास में छात्राओं को अनुशासन में रखा जाता है। गौरतलब है कि छात्राओं की पढ़ाई, स्वास्थ्य और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जहां छात्राएं प्रातः काल से उठ कर अपनी दिनचर्या प्रारंभ कर देती हैं। जानकारी अनुसार पढ़ाई, भोजन, स्कूल जाना, स्कूल से वापस आना, खेल गतिविधि इत्यादि अनुशासन में रहकर करती है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने अधिक्षिका के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें स्टार ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडोरी बलवीर रमन, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page