परिजनों से मिले जिपं अध्यक्ष रूदेश परस्ते, पुलिस प्रताड़ना से हुई थी मौत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले मृतक के परिजनों से मिलने शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते उनके गांव पहुंचे। बताया गया कि मृतक ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की है, मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पिछले दिनों परिजनों से मिलने जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने परिजनों से मुलाकात करते हुए आदिवासी गरीब परिवार को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि पुलिस पर प्रताड़ना का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने वाले गांगपुर निवासी दिलीप अहिरवार के परिजनों ने पिछले दिनों हंगामा करते हुए जबलपुर डिंडोरी मुख्य मार्ग मैं जाम लगाया था। डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए हर सम्भव मदद करने का आश्वाशन दिया है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों ने दिलीप की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए बतलाया कि मृतक दिलीप पिछले 5 सालों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के घर रोजाना जूते पोलिस का काम करता था, लेकिन आत्महत्या के बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दलित परिवार के साथ हुए इस क्रत्य की जिला पंचायत अध्यक्ष श्री परस्ते ने निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।



