जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लाख की खेती से लाखों में होगी कमाई, छात्राओं ने जानी तकनीक

जबलपुर दर्पण। शासकीय होम साइंस कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा वर्ल्ड बैंक योजना के सहयोग से 02 दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें प्रथम दिन छात्राओं को कृषि-व्यवसाय प्रबंधन संस्थान, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में लाख के खेती एवं स्टार्टअप योजना से अवगत कराने हेतु ले जाया गया l जहां निर्देशक डॉ. मोनी थॉमस, डॉ. लवीना शर्मा एवं डॉ. दीपक पॉल ने लाख प्रोडक्शन के इकनोमिक ग्रोथ, प्रेरणा एवं साकार एग्रीप्रेन्योरशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम पर विस्तृत चर्चा की l कार्यशाला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. मोनी थॉमस रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि लाख की खेती स्वरोजगार के साथ-साथ महिलाओं के लिए अच्छे आय का अवसर भी प्रदान करती है l यह कार्यशाला प्राचार्य डॉ. नंदिता सरकार के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रीता सोलंकी के मार्गदर्शन पर आयोजित हुई l संयोजक डॉ. साधना केशरवानी एवं कार्यशाला में विशेष तकनीकी सहयोग दे रहे डॉ. अर्जुन शुक्ला द्वारा संकलित स्मारिका का विमोचन किया गया l रिपोर्ट कवरेज डॉ. नीतू सोनी एवं श्रद्धा खापरे द्वारा किया गया, आभार डॉ. रश्मि सिंग्रोरे ने दिया l कार्यक्रम में डॉ. नम्रता, डॉ. वर्षा, डॉ. सूजा, डॉ. अजेन्द्र, डॉ. मनीला, डॉ. तिलोत्तमा, अमृता जाधव, चित्रा मरावी का विशेष सहयोग रहा l कार्यक्रम में बीएससी अंतिम वर्ष की 45 छात्राएं एवं 13 प्राध्यापक सम्मिलित रहे सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page