जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रामीण ब्राह्मण समाज ने 100 वर्ष पूर्ण बुजुर्गों का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही। सतधारा की पवित्र धरती पर स्थित देवरी खेरमाई मढ़िया में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में सिहोरा, देवरी, कूम्ही सतधारा, लमतरा, सिंघुली, बुढ़री, पड़रिया, सचुली, खभरा, बरेली, खितौला खंपारिया, कचनारी, ढकरवाह, बरही, कुसियारी, सहित दर्जनों गांव के ब्राह्मण समाज की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन के उपरांत 100 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले बुजुर्गों को एक साल व श्रीफल से सम्मानित किया गया, सभी ब्राह्मण समाज के लोग मिल कर इन बुजुर्गों का खुसहाल जीवन रहे एसा मानकर भगवान से प्रार्थना किया। दूसरे चरण में ब्राह्मण समाज के उच्च लोगों ने अपनी अभिव्यक्ति कर व्याख्या किया कि हमें समाज सेवा करनी चाहिए, दूसरों के प्रति सहयोग करने की भावना हो, मानव समाज के प्रति सदभावना स्थापित और लगातार समाज बंधुओं को कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करने का उत्साह होना चाहिए। ब्राम्हण समाज ने आवाहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page