डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

संभागस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने छिंदवाड़ा पहुंचेंगे जिले के हितग्राही

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 09 दिसंबर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संभाग स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाड़ा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में डिंडोरी जिले के 2011 हितग्राहियों को बसों के माध्यम से ले जाने की तैयारियां की गई है। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडोरी बलबीर रमन, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रमेश मरावी सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग, पशु चिकित्सा सेवाए विभाग, नगर पंचायत, मत्स्य विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सामाजिक न्याय विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के हितग्राहियों को ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है, बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं, कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जायेगा, जिससे सभी बसों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने बसों में प्राथमिक उपचार किट अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि हितग्राहियों के लिए भोजन के पैकेट और पानी की बोतल बसों में अनिवार्य रूप से रखा जाए, जिससे सुरक्षा के इंतजाम किया जा सके। जिससे महिला और पुरुष हितग्राहियों को परेशानी न हो। उन्होंने बसों में विभागीय योजनाओं के फ्लेक्स और पोस्टर भी लगाने के निर्देश दिए, बसों में जाने वाले हितग्राहियों के नाम और योजनाओं से संबंधित जानकारी की सूची प्रस्तुत करने को कहा हैं, जिससे हितग्राहियो को चयनित बसों में सुविधा पूर्वक लेकर जाया जा सके। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि डिंडोरी जिले से टीबी की बीमारी को जड़ से समाप्त करना है, डिंडोरी को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए आभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमले को टीबी के मरीजों को चिन्हित कर उनका समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। टीबी के मरीजों को पोषण आहार के रूप में जीवनदायिनी प्रसाद का वितरण करने को कहा। कलेक्टर विकास मिश्रा ने टीबी उन्मूलन अभियान में लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की, सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने को कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम करंजिया में आयोजित होगा। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया जायेगा।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां करने के निर्देश दिए है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page