डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

स्लाॅट बुकिंग कराकर ही धान खरीदी केंद्र पहुंचें क्षेत्रीय किसान


‌‌
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समस्त किसान को स्लाॅट बुकिंग कराकर ही धान खरीदी केंद्र में पहुंचें की अपील की गई है, ताकि क्षेत्रीय किसानों को परेशानी न हो सके। बताया गया कि सभी पंजीकृत किसानों को खरीदी केंद्र में अपनी-अपनी स्लाट बुकिंग करने के पश्चात एक निश्चित समयावधि किसानों को दिया जाएगा, उसी दरमियान किसान अपनी उपार्जन केन्द्रों पर बेच सकेंगे। गौरतलब है कि निश्चित दिनांक में पहुंचने से किसानों को असुविधा नहीं होगी, किसानों को कई दिनों तक खरीदी केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जानकारी अनुसार 28 नवंबर से शुरू हुई धान की खरीदी लगभग 2 महीने तक की जाएगी, जहां निश्चित समयावधि में पहुंचकर किसानों को अपनी उपज बेचने की अपील की गई है। इसी तरह कुकर्रामठ, छांटा सहित अन्य धान खरीदी केंद्र में खरीदी शुरू कर दी गई है, सभी किसानों को साफ-सुथरे धान लाने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page