पुलिस अभिरक्षा में खड़ी तुफान वाहन में लगी आग, कहीं साजिश का हिस्सा तो नहीं

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जनपद मुख्यालय अमरपुर चौंकी में खड़ी तूफान वाहन क्रमांक एमपी 52 टीए 0405 में अचानक आग लग जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मामले को लेकर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी विजय गौठरिया ने स्थल का निरीक्षण करते हुए आगे की जांच कराने की बात कही है। गौरतलब है कि मंगलवार शाम उसी तूफान वाहन ने एक लड़की को जोरदार टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि दुर्घटना होने के बाद ड्राइवर ने सवारी तूफान वाहन को चालक ने अमरपुर चौकी में खड़ा कर दिया गया था, तो वहीं मंगलवार देर शाम पुलिस अभिरक्षा में खड़ी तूफान वाहन में अचानक आग लग गई। जानकारी अनुसार आग की लपटें को देखकर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा आग को बुझाया गया, जब तक वाहन के कई हिस्से जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस अभिरक्षा में खड़ी तूफान वाहन में आग लगना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है, अचानक हुई आगजनी की घटना कहीं साजिश का हिस्सा तो नहीं है। फिलहाल आंगे पुलिस जांच के बाद ही तुफान वाहन में आग लगने के कारणों का और स्पष्ट पता चल सकेगा।



