खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन एसडीएम की नाकामी कहे या सब्जी दुकानदारों की दबंगई:साहब के द्वार पर लगी सब्जी की दुकानें

साहेब मुख्यालय से नदारद,जबलपुर निवास होने की वजह से फरियादी हो रहे परेशान

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। पाटन तहसील के मुखिया एसडीएम मो.शाहिद खान की मेहरबानी के चलते पाटन नगर में तेजी से बढ़ते अतिक्रमण को हटाने कोई भी जवाबदार अधिकारी गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है यही वजह है कि नगर में जगह जगह हाथ ठेलों में व्यवसाय करने वालो के अतिक्रमण से आम नागरिक परेशान हो रहे है। अब तो अतिक्रमण करने वालों ने पाटन एसडीएम मो शाहिद खान के बंगले को भी नहीं छोड़ा, जब घर का मालिक जबलपुर में रहे और शासन के निर्देश का उलंघन कर मुख्यालय में न रहकर अल्प समय के लिए तहसील कार्यालय में उपलब्ध रहे तो स्भाविक है। बंगले के द्वार पर अतिक्रमण होगा ही, आखिर क्यों दसको से लगने वाले बुधवारी बाजार में हाथ ठेलों की दुकानो से नगर की मुख्य सड़क पर जाम लगता है जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होता है। साहेब का बंगला भी इसी मुख्य मार्ग पर धूल खा रहा है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को जाम से कब छुटकारा मिलेगा साथ ही पाटन एसडीएम मो शाहिद खान मुख्यालय में रुकेंगे..? या शासन से मुख्यालय में न रुकने की विशेष अनुमति प्राप्त की है यह विचारणीय प्रश्न है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page