Uncategorised

बीजेपी की जीत पर शहर में जश्न।

पांडे चौक स्थित माता रानी के मंदिर में बंटी मिठाई।

जबलपुर। उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जोरदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का रास्ता साफ हो गया है। अब भले ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ें। लेकिन हकीकत यह है कि,वो जनता के मन को जीत नहीं पाए।
भाजपा की जीत के साथ ही शहर में कल शाम से ही मिठाइयां और लड्डू बैठना शुरु हो गए। इसी कड़ी में भाजपा के संभागीय कार्यालय रानीताल में नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर की मौजूदगी में आम लोगों को भी लड्डू और मिठाइयां बांटी गई। दूसरी तरफ महात्मा गांधी वार्ड में स्थित पांडे चौक पर मां भवानी के मंदिर में उनका का आशीर्वाद ग्रहण करते हुए, समाजसेवी श्रीमती जागृति शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच मिठाईयां बांटी पटाखे छोड़े और खुशियां मनाई। इसके साथ ही जनता के के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्रीमती जागृति शुक्ला ने बताया कि जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार का रास्ता साफ किया है और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भरोसा व्यक्त किया है। इस अवसर पर मां भवानी के मंदिर के पुजारी पंडित दुबे, मुकेश शुक्ला, राकेश शुक्ला अनमोल कोहिना खुशी के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं और लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page