संबल योजना के तहत मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए स्वीकृति

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने मृतक के परिजनों को संबल योजना के तहत लाभ देते हुए दो-दो लाख रुपए का स्वीकृति पत्र परिजनों को सौंपा है। बताया गया कि पिछले दिनों शनिवार को भाजपा के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व एडवोकेट सुशील राय ने संबल योजना के तहत गणेशपुर के मृतक फुंदो बाई के पति अमरलाल को दो लाख और कसईसोडा के मृतक तीरथ यादव की पत्नी पुष्पा बाई को भी दो लाख रुपए का स्वीकृति आदेश परिजनों को दिया गया। जानकारी में जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना संबल योजना के तहत मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि का स्वीकृति आदेश दिया गया है। स्वीकृति पत्र सौंपने के दौरान मंडल महामंत्री रामानुज राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



