डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

रसोईया संघ को समर्थन देने हड़तालियों के बीच पहुंचे श्री परस्ते, सीएम को लिखा पत्र

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में पिछले तीन-चार दिनों से कलेक्ट्रेट तिराहा के पास हड़ताल पर बैठीं रसोइया संघ की मांगों को जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश ने जायज बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांगे पूरी करने की मांग रखी है। पत्र के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष ने रसोइया संघ की मांगों को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा रसोइया ही स्कूलों में संचालित मध्यान भोजन योजना की रीढ़ की हड्डी है, जो बच्चों को रुचिकर भोजन उपलब्ध करवाती है। हड़ताल में रसोईया संघ के कार्यकर्ता होने से जिले भर में मध्यान्ह भोजन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मांगों को लेकर मध्यान भोजन में कार्यरत समस्त रसोइया गत बुधवार से कलेक्ट्रेट तिराहा के पास अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। धरना प्रदर्शन के माध्यम से रसोईया संघ वेतन वृद्धि तथा नियमित कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर रही है। रसोईया संघ की अध्यक्ष गीताबाई सारथी ने बताया कि विगत कई वर्षों से उन्हें मानदेय के रूप में रूपए 2000 सरकार दे रही है, वह भी उन्हें नियमित रूप से प्राप्त नहीं होता है, जिसके कारण उनका परिवार तंगी के दौर से गुजर रहा है। रसोईया संघ ने मांग की है कि सरकार उनका वेतन बढ़ाकर 15,000 प्रतिमाह करें और रसोइया को कर्मचारियों की तरह शासकीय कर्मचारी का दर्जा प्रदान करें। रसोइया संघ को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों की सुनने वाली नहीं है, उन्होंने कहा कि अमीरों को लाभ पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इस दौरान रसोईया संघ की अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तो उन्हें सड़क जाम और भूख हड़ताल के लिए बाध्य हो होना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page