50 मीटर दूर देश का भविष्य और सामने शांती का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र शहपुरा में स्थित सरकारी शराब दुकान से ठीक 50 मीटर दूर देश के भविष्य कहें जाने वाले छात्र छात्राएं अपने भविष्य संवार रहे हैं, तो वही शराब दुकान के पास चंद कदमों की दूरी पर स्कूल प्रांगण में शांति का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया जा रहा है।शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर अपनी शराब विरोधी नीति को प्रकट किया। दरअसल अल्प प्रवास में गुरुवार शाम शहपुरा विश्राम गृह पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को आगे के प्रस्तावित दौरे के लिए निकली। उसी दरमियान शहपुरा के रेस्ट हाउस मार्ग में स्थित शराब दुकान में अचानक उनका काफिला रुक गया। बताया गया कि उमा भारती कार से उतर शराब दुकान के सामने खड़े होकर उपस्थित मीडिया के सामने ही दुकान को बंद करने की चेतावनी देने लगी। गौरतलब है कि शराब दुकान नियमों के विपरीत संचालित हो रही है, विद्यालय शराब दुकान के नजदीक स्थित है। उन्होंने कहा कि इस शराब दुकान को बंद करने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिए थे, परंतु सीएम के निर्देशों के बाद भी वर्तमान में दुकान का संचालित होना बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द शराब दुकान को बंद करने की मांग की है।



