खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

रामलीला मैदान में आयोजित किसान गर्जना रैली में शामिल हुआ प्रतिनिधि मंडल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान गर्जना रैली में शामिल होने डिंडोरी से किसानों का प्रतिनिधि मंडल भी दिल्ली पहुंचा। बताया गया कि भारतीय किसान संघ लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य एवं अन्य मांगों को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किसान गर्जना रैली शामिल हुए, जहां रैली में देश भर से लगभग दो लाख किसान जुटें थे। किसान गर्जना रैली में मध्यप्रदेश के सभी जिलों से हजारों की संख्या में किसान बसों एवं ट्रेनों से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ ने रामलीला मैदान में विशाल किसान गर्जना रैली का आयोजन कर केंद्र सरकार को चेतावनी दि, कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण नही होता तो संघ मजबूरन आंदोलन करनें के लिए बाध्य होगा। गौरतलब है कि किसान गर्जना में देश के सभी प्रांतों से करीब 560 जिलों से प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे। संघ की मुख्य मांगों में लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य, किसान सम्मान निधि में आदानों की दर वृद्वि के अनुपात में वृद्व, कृषि आदानों को जी.एस.टी. मुक्त करने, जी.एम. फसलों की अनुमति को तुरंत वापस लेने शामिल हैं। मांगों को लेकर किसान गर्जना रैली में भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में किसान संघ का दल दिल्ली पहुंचकर जिला डिण्डोरी के समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष रखा। बताया गया कि रैली में शामिल होने डिण्डोरी से भारतीय किसान संघ जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, जिला सदस्य उदय सिंह मरावी, तहसील शहपुरा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मिडिया प्रभारी बसंत कुमार उद्ददे, ग्राम अध्यक्ष राजेन्द्र मारावी, विकासखंड मेंहदवानी अध्यक्ष चिरौंजी लाल चंद्रोल, कोषाध्यक्ष खूबचंद साहू, बाजाग कोषाध्यक्ष सुभाष कुर्चाम, ग्राम अध्यक्ष उमरिया अरविंद कुमार भवानी सहित अन्य लोग गर्जना रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page