जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

म.प्र. ट्रांस्को में आयोजित हुआ ऊर्जा संरक्षण सप्ताह

विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूक करने चलाया गया अभियान

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश ट्रांस्को द्वारा मनाये जा रहे राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आज समापन हुआ। इस बार मध्यप्रदेश ट्रांस्को ने अनुपम पहल करते हुए विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए और स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों में विद्युत की बचत डालने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया। अभियान के समापन पर रामपुर स्थित मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल द्वारा संचालित बालक मंदिर हॉयर सेकेण्डरी स्कूल एवं एकीकृत शासकीय हाई स्कूल रामपुर में विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की कार्यपालन अभियंता क्षमा शुक्ला ने दोनो स्कूलों में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को बिजली बचत की महत्ता बताते हुये कहा कि बिजली की बचत न केवल आर्थिक बचत है बल्कि यह राष्ट्रीय कर्तव्य से भी जुड़ा हुआ है इसलिए बिजली की बचत देशहित में भी महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुडने, प्रतिदिन कम से कम 01 यूनिट बिजली की बचत करने, अपने आसपास के लोगो को ऊर्जा की बचत करने एवं अक्षय ऊर्जा का उपयोग करने के लिये शपथ दिलवाई ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
विद्यार्थियों ने नाटिका के द्वारा जो सीखा उसे स्पष्टता के साथ मंच पर बताया तथा आश्वस्त किया की जो बातें ऊर्जा संरक्षण के विषय में बताई गई है उसे सभी याद रखेंगे और अपने अपने घरों एवं आसपास में इसका पालन करने के लिये भी सभी को प्रेरित करेंगे ताकि भविष्य के लिये ऊर्जा संरक्षित की जा सके। सभी विद्यार्थियों ने इस बात की भी शपथ ली कि क्लास रूम में अनावश्यक बिजली या पंखे का उपयोग नही करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page