जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वृद्ध महिला के मकान पर दबंगों ने किया कब्जा, पुलिस अधीक्षक के समक्ष लगाई न्याय की गुहार

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पीड़ित वृद्ध महिला के साथ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देते हुए आरोपी दबंगों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की मांग की , संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पवन देवक ने बताया की रांझी निवासी महिला माया रेड्डी पति स्व. श्री के राजू रेड्डी निवासी 2251,राधा कृष्ण मंदिर के सामने रांझी जबलपुर ,के मकान जो की रांझी गुरुद्वारा के पीछे गौशाला के समीप है जिसकी रजिस्ट्री एवं समस्त दस्तावेज हैं पीड़ित महिला के पति की मृत्यु 4 साल पहले हो चुकी थी पति ने मृत्यु के पहले दो कमरे व्यावहारिकता के तौर पर दो लोगों को किराये पर दिए थे लेकिन पीडिता पति के देहांत के बाद जब किरायेदारों से पैसे मांगे तो टाल मटौल करते हुए कई महीनों तक किराया नहीं दिया फिर जब मकान खाली करने को कहा तो दबंगों ने पीडिता को और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगे और कहा की जो करते बने कर लो लेकिन मकान नहीं खाली करेंगे ,जिसके बाद पीडिता ने रांझी थाने में लिखित शिकायत भी की तो किरायेदारों ने थाने में लिखित तौर पर जल्द ही मकान खाली करने का आश्वासन दिया , किरायेदारों से किसी भी प्रकार की कोई लिखा पड़ी नहीं हुई थी फिर भी दबंगों द्वारा मकान पर जबरजस्ती कब्जा करके पीडिता को 4 साल से परेशान किया जा रहा है , आये दिन गुंडों को भेजकर धमकाते हैं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं , पीडिता की वृद्धावस्था का फायदा उठाकर दबंगों द्वारा 4 साल से अत्याचार किया जा रहा है और पीडिता और बेटे को उनके ही घर से बेघर कर दिया गया है , संगठन ने पीडिता की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज करने और दबंगों गुंडों को घर से बाहर निकालने की मांग की है ,चूँकि पीडिता वृद्ध बेबस और लाचार है इसलिए ये लोग पीड़ित महिला साथ या बेटे के साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं इसलिए भविष्य में पीडिता या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी इन किरायेदारों की होगी | संगठन ने कार्यवाही न किये जाने पर उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। आज ज्ञापन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह, राजकुमार चक्रवर्ती, पवन देवक, विपिन दत्ता,आकाश तिवारी ,समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page