अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

समनापुर में 24 दिसंबर से आयोजित होगा शीत शिविर

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। समनापुर जनपद मुख्यालय में आगामी 24 दिसंबर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शीत शिविर आयोजित होने वाला है। बताया गया कि समनापुर में आयोजित आरएसएस के शीत शिविर में संगठन के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। शीत शिविर आयोजन को लेकर तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि संगठन में शीत शिविर के दौरान लोगों के बौद्धिक क्षमता के विकास, शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने सहित धर्म संस्कृति की रक्षा करने के लिए संगठन कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। 24 दिसंबर से शुरू हो रहे शीत शिविर का आयोजन 25 दिसंबर तक चलेगा, जहां संगठन पदाधिकारियों ने आसपास गांवों से ज्यादा से ज्यादा सक्षम लोगों को पहुंचने की अपील की गई है। जानकारी अनुसार शीत शिविर में पहुंचे संगठन पदाधिकारियों के लिए भोजन व्यवस्था सहित रात्रि विश्राम करने की योजना भी बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page