अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

हत्या या आत्महत्या कुंए में झुलता मिला एएसआई का शव, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला पुलिस बल में तैनात एक एएसआई का कुंए में झूलता हुआ शव मिलने से आसपास के क्षेत्र सहित जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मची हुई है। बताया गया कि डिंडोरी जिला मुख्यालय के महिला थाना में पदस्थ एएसआई भूरे सिंह का शव अमरकंटक मार्ग पर घानाघाट के पास बने खेत के एक कुएं में फांसी पर झूलता हुआ मिला दिखाई दिया है। गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को उतार पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जानकारी अनुसार मृतक पुलिस जवान एसआई ने फांसी लगाकर ही आत्महत्या की है कि यह सब हत्या का एक षड्यंत्र, यह सब पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा, जबकि 15 दिन पहले ही नए थाने में पोस्टिंग हुई थी। मामले को लेकर इधर मृतक की पत्नी रश्मि सिंह ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर कुछ लोग उनके पति को ब्लैकमेल कर रहे थे, जिसके चलते कुछ दिनों से उनके पति परेशान थे। वहीं घटना को लेकर डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया है कि एएसआई भूरे सिंह स्वयं की बाइक से घटना स्थल पहुंचे थे, जो प्रथम दृष्टया में हत्या प्रतीत नहीं होता, घटनास्थल से कोई सोसाइड नोट भी मौके पर नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद या व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने ऐसा कदम उठाया होगा, फिलहाल मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page