डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अमरपुर चौंकी प्रभारी के स्थानांतरण बजाग होने पर छात्र संगठन ने दी विदाई

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। एसपी कार्यालय डिंडोरी ने जिला पुलिस बल में तैनात पुलिस जवानों के तबादला सूची जारी किया है। इसी क्रम में अमरपुर चौंकी प्रभारी के स्थानांतरण बजाग होने पर छात्र संगठन अमरपुर ने दी विदाई दी है। बताया गया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र संगठन ने अमरपुर चौंकी प्रभारी रंजीत सैयाम विदाई देते हुए उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है। गौरतलब है कि श्री सैयाम का स्थानांतरण अमरपुर से बजाग जनपद मुख्यालय किया गया है, अमरपुर में उनकी लोकप्रियता काफी बनी हुई थी, जमीनी स्तर से जुड़े पुलिस मानें जाते हैं। अब उनके स्थानांतरण बजाग थाने में होने पर अमरपुर महाविद्यालय के नव निर्वाचित युवा सेल संगठन के द्वारा साल भेंट करके हुए अश्रुपूर्ण विदाई दी गई है। इस अवसर पर महाविद्यालय युवा सेल संगठन के सदस्य पंकज, द्वारिका, हरविंद्रर, दुर्गा प्रसाद, दशरथ, पुशपेन्द्र कमलेश सहित अन्य कार्यकता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page