डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोतवाली थाना अंतर्गत डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग में खरगहना तिराहा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी में बताया गया कि तेज रफ्तार वाहन मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए खुद चारपहिया वाहन पलटी खा गई, घटना में ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ट्रैफिक मित्रों के द्वारा घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।बताया गया कि कल रविवार को लगभग 10:00 बजे एक चारपहिया वाहन ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसे इलाज के लिए गंभीर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरगहना मैं एक फोर व्हीलर वाहन ने साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मारते हुए साइकिल चालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे ट्राफिक मित्रों के द्वारा घायल युवक की मदद करते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page