नगरपालिका का सौतेला व्यवहार सड़क के लिए तरस रहे वर्षो से वार्डवासी

नरसिंहपुर ब्यूरो प्रशांत कुर्मी की रिपोर्ट। गाडरवारा के निरंजन वार्ड धानक टोला में दो दिनों की बारिश में ही आवागमन में हो रही रहवासियों को परेशानी नगरपालिका प्रशासन नही दे रहा ध्यान अगर अब भी निरंजन वार्ड से थोड़ा स्नेह प्रेम हो तो बजरा मुरम डलवाने की दया हो बैसे भी इस वार्ड को सौतेलेपन से देखा जाता रहा है वार्डवासी कई बार सड़क की शिकायत नगरपालिका परिषद को दे चुके है परंतु लोगो को घर तक तो सुरक्षित पहुचने की कोई भी व्यवस्था परिषद द्वारा नही की गई जिससे कीचड़ को पार कर आवागमन करने को मजबूर है रहवासी अभी वारिश के समय एक बार भी मलेरिया मच्छर मारने बाली दबाई का छिड़काव नही किया गया वार्ड की जनता की गुहार है आदरणीय नगरपालिका सी एम ओ साहब एक बार निरंजन वार्ड का भी निरीक्षण करें यहाँ होने वाली परेशानियों से वार्ड वासियो को निजात दिलाये। इस बारे में पार्षद पवन चौधरी का कहना है मेरे द्वारा पूर्व में कई बार नगरपालिका में इस सड़क बनाने का प्रस्ताव उठाया गया परन्तु कार्यकाल समाप्त होने के कारण मेरे वार्ड में नगरपालिका परिषद द्वारा किसी भी समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा।



