डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने भोपाल पहुंचें रूदेश परस्ते, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते भोपाल पहुंचें। बताया गया कि भोपाल में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार जताया और नव वर्ष कि शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि श्री परस्ते आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लगातार गांव गांव में लोगों से जन संपर्क करते हुए समस्याओं के निपटारा के लिए जनसुनवाई कर रहे हैं। जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया गया था, जहां कार्यक्रम में शामिल होने डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते भी पहुंचे थे। पंचायती राज प्रतिनधि सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत छोटी उम्र में राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने आदर्श मानते हुए राजनीतिक की है और आज मैं डिंडोरी जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया हूं। सूत्रों कि मानें तो श्री परस्ते आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट कि मांग कर सकते हैं। संभवत वर्तमान विधायक ओमकार सिंह मरकाम के होते जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते को कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिले, क्योंकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में श्री मरकाम की पकड़ मानी जाती है, जो पिछले तीन बार से विधायक हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में पार्टी अगर टिकट नहीं देती तो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर श्री परस्ते विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, इसकी पुष्टि पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के द्वारा बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page