जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनेकृविवि के विद्यार्थियों का रैलीज़ इंडिया लिमिटेड में हुआ चयन

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा की सद्प्रेरणा एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खरे के मार्गदर्शन में कृषि आदान के क्षेत्र में अग्रणी रैलीज़ इंडिया लिमिटेड, मुबई द्वारा आॅनलाईन कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षात्कार के प्रथम चरण में 64 छात्र-छात्राओं को समूह चर्चा हेतु चयन किया गया। इसके पश्चात् 07 छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार हेतु चयनित किया गया। साक्षात्कार की संपूर्ण प्रक्रिया उपरांत 02 विद्यार्थियों, विशाल पटैल, पंकज पाटीदार का चयन किया गया है। विश्वविद्यालय परिवार ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।गौरतलब है कि विश्वविद्यालय परिवार लगातार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये कार्य कर रहा है। इसी दिशा में विद्यार्थियों के कैम्पस सलेक्शन की प्रक्रिया भी समय-समय पर पूर्ण की जाती है। जिससे छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page