विश्व हिंदी दिवस का सफल आयोजन

जबलपुर दर्पण। हिंदी भाषा को अपने आचार विचार में उतारें और जीवन का अभिन्न हिस्सा बनायेएराष्ट्रीयता की भावना विकसित करने का यह भी एक बड़ा उपक्रम है। उपर्युक्त उद्गार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र मिश्रा संपादक स्वतंत्रमत दैनिक समाचार पत्र जबलपुर के द्वारा प्रस्तुत किए गए।संत अलॉयसियस स्वशासी महाविद्यालयए जबलपुर के हिंदी विभाग द्वारा विश्व हिन्दी दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। ततपश्चात नित्या सिंह ठाकुर द्वारा विश्व हिंदी दिवस पर भाषण दिया गया। निखिल शर्मा के द्वारा काव्य पाठए नेहा कुशवाह एवं कौतुकी उपाध्याय द्वारा रोचक तथ्य प्रस्तुतिकरण एवं वंशिका तथा तथा अनुष्का मिश्रा द्वारा हिंदी भाषा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ मीता दरबारी का संदेश इस प्रकार था। हिन्दी हमारे सपनों की और हमारे अपनों की भाषा है हमें इस पर गर्व होना चाहिए। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ण्रामेन्द्र प्रसाद ओझा का उद्बोधन इस प्रकार था। भाषा हमें अस्तित्व एवं प्रतिष्ठता बोध कराती है।राष्ट्रीय एवंअंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी भाषा को स्थापित करने के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉण् फाण् वलन अरासू के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की उप.प्राचार्य डा अंजली डिसूजा आदि की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन स्वेच्छा द्विवेदी एवं मानसी राय तथा धन्यवाद ज्ञापन अंजली रघुवंशी के द्वारा किया गया।



