जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित:लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन कल

जबलपुर दर्पण। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा बुधवार 11 जनवरी दोपहर 2 बजे मानस भवन सभागार में लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन आयोजित किया गया है।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव ने जानकारी देते हुए बताया कि लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन में सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवँ महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, डॉ जितेंद्र जामदार, विधायक अशोक रोहाणी के साथ अन्य अतिथि शामिल होंगे।



