कर्मचारियों की लंबित मांगो का शीघ्र हो निराकरण

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगो के निराकरण हेतु मुख्य मंत्री महो को पत्र लिखकर संगठन के माध्यम से अवगत कराया गया जिससे कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगो का निराकरण अतिशीघ्र प्रदेश शासन द्वारा किया जा सके। क्योंकि अभी तक देखा जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के मामले में मौन है जिससे कर्मचारियों की समस्याओ का अम्बार लगता जा रहा है यही वजह है कि प्रदेष के लाखों कर्मचारियों मे रोष बना हुआ है साथ ही वे हैरान, परेषान, हताष और हलाकान हैं कि आखिर कब होगा उनकी समस्याओ का निराकरण।
संघ ने आगे बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र की तर्ज पर मंहगाई भत्ता दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए जिससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात जीवकोपार्जन हेतु बुड़ापे का सहारा पेंशन के रूप मे मिल सके। संघ के आदेष विष्वकर्मा, ईमरत सेन, भागीरथ सेन, राषिद अली, आदि ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।



