डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मड़ियारास में पेसा एक्ट के तहत गांव में किया गया शांति समिति का गठन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियारास में पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बताया गया कि 28 दिसम्बर को आयोजित ग्राम सभा में सबसे पहले ग्राम सभा का सभा अध्यक्ष चुना गया, इसके पश्चात ग्राम सभा की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। आयोजित ग्राम सभा की बैठक में पेसा एक्ट के विषय में ग्राम सचिव विजय ठाकुर के द्वारा पेसा एक्ट के नियम व निर्देशों को बताया गया। जानकारी में बताया गया कि ग्राम पंचायत मड़ियारास के ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से 7 सदस्यों का चयन किया गया। नियमानुसार ग्राम में निवासरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों के एक तिहाई सदस्यों का चयन किया गया। जिनमें से श्याम कुमार पिता सुपरित सिंह, महेश प्रसाद पिता रंभा सिंह, लक्ष्मी पति गणेश सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा पिता फागू सिंह, सोन सिंग पिता लालन सिंह, मनोज दुर्वासा पिता जलेब सिंह, सुनीता बाई पति संजय बिलागर का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरा हल्का पटवारी सत्यनानारायन साहू वह नव नियुक्ति ग्राम पंचायत के सभी सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच जुगरी बाई सहित ग्राम के अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page