बहुजन समाजवादी पार्टी के गांव चलों अभियान की हुई शुरुआत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है, पार्टी नेतृत्व अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने व टिकट दिलाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। इसी क्रम में बहुजन समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश भर में गांव-गांव में जनसंपर्क कर हर पोलिंग बूथ पर वोटरों से मुलाकात करते हुए पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील पार्टी पदाधिकारी करेंगे। इसी अभियान से जुड़ते हुए जिला इकाई डिंडोरी द्वारा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से जनसंपर्क करेंगी। बताया गया कि पार्टी के गांव चलो अभियान की शुरुआत अब हो चुकी है, गांव गांव जाकर वोटरों को जगाने का काम करेगी। आयोजित कार्यक्रमों में गांव गांवों में जाकर बताना होगा की सरकारों के द्वारा वोटरों को कैसे खरीदने का काम किया जा रहा है, लेकिन हमें बताना होगा कि हम बिकने वाले नहीं हैं। हमें लोगों के बीच पहुंचकर बताना होगा कि 2023 में हम परिवर्तन लायेंगे, देश बचायेंगे और देश को बिकने नहीं देंगे। बहुजन समाज अब अब प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करके जनता को जागरूक करने का काम करेंगे। बहुजन समाजवादी पार्टी अब मध्य प्रदेश में नया सरकार बनाने की योजना बना रही है, जहां प्रचार प्रसार करने के लिए व्यापक रूप से तैयारियां शुरू हो चुकी है।



