जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा जिला अध्यक्ष के पिताश्री बने ध्वजा पूजन के साक्षी

जबलपुर दर्पण करेली। मां नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर मां नर्मदा की सरकार समिति द्वारा प्रतिवर्ष भंडारा व धार्मिक आयोजन किया जाता है उसी श्रंखला के अंतर्गत इस वर्ष रुद्र यज्ञ सतधारा की सियावर आश्रम में किया जा रहा है. इस यज्ञ का श्रीगणेश झंडा पूजन के साथ संपन्न हुआ. ध्वजा पूजन 11 जनवरी 2023 को सियावर आश्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा के पिता व महेश मिश्रा द्वारा किया गया जिसमें सियावर आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी,शास्त्री लक्ष्मी नारायण तिवारी,पत्रकार अमित वर्मा, संदीप अग्रवाल,मनु तिवारी,लता अग्रवाल,आज्ञा तिवारी, अरुण खुरासिया सहित अन्य श्रद्धालु जन ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया. आयोजन कार्य कराने वाले शास्त्री सूरज महाराज ने बताया यह रूद्र यज्ञ 22 जनवरी 2023 से आरंभ होगा और 7 दिन रुद्र यज्ञ पूजन तथा नर्मदा जयंती के दिन पर पूर्णाहुति और होगी. आयोजन समिति ने बताया प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रेत घाट पर मां नर्मदा का भंडारा रखा गया है. मां नर्मदा की सरकार समिति ने क्षेत्र के मां नर्मदा भक्तों से रुद्र यज्ञ में शामिल होकर हिंदू धर्म की पताका फहराने में अपनी आहुति देने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page