कमिश्नर कार्यालय का छापा कर्मचारी 65 हजार की रिश्वत दराज में रखवाते ही गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। ग्राम पाली खुर्द छपारा में 18 हेक्टेयर भूमि स्थित है जिसमें से 7 हेक्टेयर जमीन बंदोबस्त रिकॉर्ड में किसी अन्य के नाम दर्ज हो गई है जिसका अपील प्रकरण 1001 / 21 अतिरिक्त कमिश्नर कार्यालय जबलपुर में चल रहा है अपील प्रकरण को आवेदक के पक्ष में कराने के एवज मे आवेदक टीकाराम चंद्रवंशी पिता नंदकिशोर चंद्रवंशी उम्र 44 वर्ष से आरोपी चंद्र कुमार दीक्षित सहायक ग्रेड 3 अतिरिक्त कमिश्नर कार्यालय जबलपुर द्वारा ₹65000 की रिश्वत की मांग की गई थी शिकायत सत्यापन उपरांत आरोपी चंद्र कुमार दीक्षित को ₹65000 रिश्वत राशि अपने कार्यालय टेबल की दराज में रखवाया हुए कार्यालयीन कक्ष, कमिश्नर कार्यालय जबलपुर में पकड़ा गया। ट्रैप दल सदस्य-उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।



