खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर की तुगलकी फरमान से पत्रकारों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कार्यालय कलेक्टर सभागार में पिछले दिनों डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा शासकीय योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी विषयों की चर्चा हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। बताया गया कि पत्रकार वार्ता के दौरान कलेक्टर के द्वारा उपस्थित पत्रकारों के सामने अमर्यादित भाषा शैली का प्रयोग किया गया। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर द्वारा शासकीय अमले को निर्देश दिए गए है कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर किसी भी तरह का शुभकामनाएं संदेश कोई भी अधिकारी कर्मचारी मीडिया को नहीं देगा। मामले को लेकर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में यह भी कहा की सरकारी कार्यक्रम में पत्रकारों को आने की आवश्यकता नहीं है, आपकों बुलाता कौन है?? कलेक्टर के इस तुगलकी फरमान से क्षुब्द होकर मौजूद पत्रकारों ने प्रेसवार्ता का बहिष्कार करते हुए पत्रकार भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि शासन के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं सहित प्रशासनिक खबरों व राजनैतिक दल भाजपा के संबंधित ख़बरों का बहिष्कार करेंगे। मामले को लेकर आक्रोशित पत्रकारों द्वारा शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम एसडीएम बलवीर रमन को ज्ञापन सौंपा है। पत्रकारों ने ज्ञापन की एक प्रति भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया को देते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा पत्रकारों की अपेक्षा और अमर्यादित भाषा से जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जिले के पत्रकारों की बात मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाने सहित स्वयं सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनाए जाने जा आश्वासन दिया है। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जय सिंह मरावी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। ज्ञापन के दौरान पत्रकार आशीष शुक्ला, सुरेन्द्र सोनी, पियूष उपाध्याय, नीरज श्रीवास्तव, रामप्रकाश मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, दीपक ताम्रकार, नीरज श्रीवास, बंदना मानिकपुरी, पंकज शुक्ला, दीपक नामदेव, रविराज बिलैया, चेतराम राजपूत, आरके नागेश्वर, असगर भाईजान, प्रदीप राजपूत, सुनील तिवारी, आशीष जोशी, योगेन्द्र बर्मन, आशीष वैश्य, लियाकत अली, रफीक खान, संतोष राठौर,
मज्जू खान, नीलमणि, मुकेश बैरागी, धर्मेन्द्र मानिकपुरी, करण गुप्ता, अजय लोरिया, अमित साहू, प्रमोद पड़वार, सतीश बघेल, राकेश मिश्रा, भीमसेन ठाकुर, सुशील ठाकुर, ओमप्रकाश परस्ते, अमन खान, कमलाकांत पांडे, संतोष सिंह राठौर, कमलेश पाठक, दुर्गेश साहू, राम सहाय मर्दन, नंद किशोर ठाकुर सहित अन्य दर्जनों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page