डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

राशन कार्ड धारकों को चावल के साथ मिले गेहूं और दाल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड धारी परिवारों को केवल चावल ही चावल विगत एक वर्ष से लगातार वितरण किया जा रहा है। मामले को लेकर वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चावल के साथ साथ गेहूं और दाल का वितरण कराने की मांग की है। बताया गया कि हमारा आदिवासी बाहुल्य जिला किसानी एवं मजदूरी पर आश्रित है, निवासरत परिवारों को केवल चावल के सहारे शरीर को स्वस्थ रखना मुश्किल हो रहा है, जबकि गेहूं, चावल, दाल और नमक मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। आरोप लगाया गया कि सरकार जिले में केवल चावल वितरण करवाकर अन्न महोत्सव, अमृत महोत्सव जोरशोर से चलया गया। मांग की गई की जिले में चावल के साथ साथ गेहूं दाल दिया जाए, ताकि बच्चों की थालियों से दाल और रोटी गायब न हो। एक और बच्चों के स्वस्थ रहने के लिए अच्छा गुणवत्ता युक्त भोजन अति आवश्यक है, जबकि हमारे जिले में आर्थिक संपन्नता ना होने के कारण गुणवत्ता युक्त भोजन परिवारों को नसीब नहीं हो पा रहा है। मानव जीवन को स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए जितने कैलोरी भोजन की आवश्यकता होती है, वह चावल से नहीं मिल पाती। शासन के द्वारा जो राशन दिया जाता था, उस पर भी कटौती कर दी गई है। कांग्रेस ने पत्र लिखकर राशन कार्ड धारियों को चावल के साथ साथ गेहूं औ दाल उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page